सामान्य ज्ञान (GK)

आधुनिक भारत का इतिहास

11).खिलाफत आन्दोलन के प्रमुख नेता कौन थे?

[A] सय्यद अहमद खान और आगा खान
[B] मोहम्मद अली और शौकत अली
[C] मुहम्मद इकबाल और सलीमुल्लाह खान
[D] मुहम्मद अली जिन्नाह और सिकंदर हयात खान

 

12).अखिल भारतीय खिलाफत सम्मेलन 1919 किस स्थान पर आयोजित किया था?

[A] लखनऊ
[B] दिल्ली
[C] अलीगढ
[D] पोरबंदर

 

13).“झंडा” सत्याग्रह” के लिए किस शहर को जाना जाता है?

[A] कानपूर
[B] नागपुर
[C] नैनीताल
[D] भोपाल

 

14).अलीपुर षड्यंत्र केस में औरोबिन्दो घोष का बचाव किसने किया था?

[A] तेज बहादुर सप्रू
[B] मोतीलाल नेहरु
[C] जवाहरलाल नेहरु
[D] चितरंजन दास

 

15).1907 में कांग्रेस का विभाजन गर्म दल और नर्म दल में किस अधिवेशन में हुआ था?

[A] सूरत
[B] कलकत्ता
[C] नागपुर
[D] मद्रास

 

16).भारतीय राजनीती का “ग्रैंड ओल्ड मैन” किसे कहा जाता है?

[A] बिपिन चन्द्र पाल
[B] दादाभाई नोरोजी
[C] सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
[D] रासबिहारी बोस

 

17).निम्नलिखित में से कौन सा क्रांतिकारी संगठन गुप्त रूप से काम करता था?

[A] अभिनव भारत
[B] मित्र मेला
[C] ग़दर पार्टी
[D] अनुशीलन समिति

 

18).INA ट्रायल निम्नलिखित में से किस स्थान पर हुआ था?

[A] कलकत्ता उच्च न्यायालय
[B] सर्वोच्च न्यायालय
[C] संघीय अदालत
[D] लाल किला

 

19).“ब्रिटिश साम्राज्य अन्दर तक सड़ चुका है, यह भ्रष्ट, दमनकारी और घटिया है”
उपरोक्त कथन किसने कहा था?

[A] एनी बेसंट
[B] डब्ल्यू डिग्बी
[C] सिस्टर निवेदिता
[D] विलियम वेडरबर्न

 

20).1886 में निम्नलिखित में से किस संगठन का कांग्रेस में विलय किया गया था?

[A] ईस्ट इंडिया एसोसिएशन
[B] इंडियन नेशनल एसोसिएशन
[C] ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन
[D] इंडियन लीग

 PREVIOUS Page(1 to 10) <<<                                    >>> NEXT Page (21 to 30) 

Q11 to Q20 –> विस्तार से उत्तर देखने के लिए

11).Correct Answer: B [मोहम्मद अली और शौकत अली ]

  • खिलाफत आन्दोलन का मुख्य उद्देश्य तुर्की के प्रति ब्रिटिश के दृष्टिकोण में बदलाव लाना था, और तुर्की के सुल्तान को पुनः उनके स्थान पर स्थापित करना था
  • इसके लिए अली बन्धु, मौलाना आजाद, हाकिम अजमल खान और हसरत मोहनी के नेतृत्व में खिलाफत समिति का गठन किया गया था।

12).Correct Answer: B [दिल्ली]
  • नवम्बर, 1919 में हिन्दू और मुस्लिम का संयुक्त सम्मेलन दिल्ली में आयोजित किया गया था
  • गांधीजी ने असहयोग आन्दोलन शुरू करने का प्रस्ताव दिया था जिसका जिन्नाह ने विरोध किया
  • दिसम्बर, 1919 में खिलाफत सम्मेलन का दूसरा सत्र बुलाया गया, और फरवरी 1920 में बॉम्बे में खिलाफत आन्दोलन का तीसरा सम्मेलन आयोजित किया गया।

13).Correct Answer: B [नागपुर ]
  • 18 जून, 1923 को झंडा दिवस के रूप में मानाने के बाद झंडा सत्याग्रह शुरू हुआ
  • इस सत्याग्रह का नारा “नागपुर चलो” था।

14).Correct Answer: D [चितरंजन दास ]
  • चितरंजन दास प्रसिद्ध क्रान्तिकारी व न्यायविद थे
  • उन्होंने अलिपोर षड्यंत्र केस में औरोबिन्दो घोष का बचाव किया था
  • वे ढाका षड़यंत्र केस में भी बचाव पक्ष में थे
  • 1921 के अहमदाबाद अधिवेशन में वे कांग्रेस के अध्यक्ष थे
  • उन्होंने स्वराज पार्टी  स्थापना भी की थी।

15).Correct Answer: A [सूरत ]
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरत अधिवेशन में 1907  में कांग्रेस का विभाजन गर्म दल और नर्म दल में हुआ
  • गर्म दल लाला लाजपत राय को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाये जाने के पक्षधर थे
  • जबकि इस अधिवेशन में रास बिहारी बोस को अध्यक्ष चुना गया। 

16).Correct Answer: B [दादाभाई नोरोजी ]
  • दादाभाई नोरोजी को महात्मा गाँधी और गोपाल कृष्ण गोखले का गुरु माना जाता है
  • उनकी प्रसिद्ध कृति ”  पावर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया” के द्वारा उन्होंने भारत से धन निकासी के सिद्धांत का प्रतिपादन किया
  • वे हाउस ऑफ़ कॉमन्स के सदस्य बनने वाले पहले भारतीय थे।

17).Correct Answer: D [अनुशीलन समिति ]
  • अनुशीलन समिति की स्थापना 1902 में प्रमथ नाथ मित्रा ने बंगाल में की थी।

18).Correct Answer: D [लाल किला ]
  • इंडियन नेशनल आर्मी के.के.सहगल, शाह नवाज खान और गुरबख्श सिंह ढिल्लों पर लाल किला में नवम्बर, 1945 में ट्रायल शुरू हुआ
  • इस ट्रायल के दौरान भूलाभाई देसी बचाव पक्ष के मुख्य अधिवक्ता थे।

19).Correct Answer: C [सिस्टर निवेदिता ]
  • सिस्टर निवेदिता आयरिश-स्कॉटिश सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका व अध्यापिका थीं
  • वे स्वामी विवेकानंद की शिष्या थीं।

20).Correct Answer: B [इंडियन नेशनल एसोसिएशन ]

 

  • कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन 1886 में कलकत्ता में आयोजित किया गया था
  • दादाभाई नोरोजी इस अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष थे
  • इस अधिवेशन में इंडिया नेशनल एसोसिएशन का विलय कांग्रेस में किया गया था
  • इंडियन नेशनल एसोसिएशन की स्थापना 1876  सुरेन्द्रनाथ बनर्जी और आनंद मोहन बोस ने की थी।

 PREVIOUS Page(1 to 10) <<<                                    >>> NEXT Page (21 to 30)