सामान्य ज्ञान (GK)
आधुनिक भारत का इतिहास
31).बंगाल के विभाजन को किसने रद्द किया था?
[A] लार्ड कर्ज़न
[B] लार्ड मिन्टो
[C] लार्ड हार्डिंग
[D] लार्ड चेम्सफोर्ड
Correct Answer: C [लार्ड हार्डिंग ]
-
बंगाल के विभाजन की घोषणा 19 जुलाई, 1905 को की गयी थी,
-
जबकि विभाजन 16 अक्टूबर को हुआ था।
-
उस समय लार्ड कर्ज़न भारत के वाइसराय थे।
-
लार्ड हार्डिंग ने 1911 में बंगाल के विभाजन को रद्द किया था।
32).सामाजिक पुनर्जागरण से सम्बंधित कुमारन असन वर्तमान में किस वर्तमान राज्य से थे?
[A] केरल
[B] तमिलनाडु
[C] आंध्र प्रदेश
[D] उपरोक्त में से कोई नहीं
Correct Answer: A [केरल ]
-
कुमारन असन को महाकवि कुमारन असन भी कहा जाता है,
-
वे केरल में कवियों की त्रिमूर्ति में से एक थे।
-
वे दार्शनिक, समाज सुधारक और श्री नारायण गुरु के शिष्य थे।
33). कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच बेहतर सम्बन्ध किस समयकाल में रहे?
[A] 1906 से 1916
[B] 1916 से 1922
[C] 1922 से 1928
[D] 1928 से 1934
Correct Answer: B [1916 से 1922 ]
-
कांग्रेस द्वारा मुस्लिम लीग के खिलाफत आन्दोलन को समर्थन दिए जाने के बाद कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच सम्बन्ध कुछ समय के लिए मधुर रहे।
34). भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला कौन थी?
[A] राजकुमारी अमृत कौर
[B] विजयलक्ष्मी पंडित
[C] अरुणा असफ अली
[D] सरोजिनी नायडू
Correct Answer: D [सरोजिनी नायडू ]
-
सरोजिनी नायडू को भारत की बुलबुल कहा जाता था,
-
वे एनी बेसंट के बाद कांग्रेस की दूसरी अध्यक्ष थीं,
-
जबकि अध्यक्ष बनने वाली वे पहली भारतीय महिला थीं।
35).भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के सन्दर्भ में निम्नलिखित घटनाओं पर विचार किजीये :
1. गाँधी इरविन समझौता
2. पूना समझौता
3. कांग्रेस का कराची अधिवेशन
4. व्यक्तिगत सत्याग्रह
उपरोक्त घटनाओं का सही क्रम बताएं:
[A] 1,3,2,4
[B] 2,3,4,1
[C] 3,4,2,1
[D] 4,3,2,1
Correct Answer: A [1,3,2,4 ]
-
गाँधी-इरविन समझौते पर 5 मार्च, 1931 को हस्ताक्षर किये गये,
-
कांग्रेस का कराची अधिवेशन 26-31 मार्च, 1931 में आयोजित किया गया था।
-
पूना समझौते पर 25, 1932 को हस्ताक्षर किये गये, व्यक्तिगत सत्याग्रह 1940-41 में शुरू हुआ था।
36). स्प्रिन्गिंग टाइगर : ए स्टडी ऑफ़ ए रिवोल्यूशनरी” किसकी जीवनी है?
[A] भगत सिंह
[B] चंद्रशेखर आजाद
[C] सुभाष चन्द्र बोस
[D] श्यामजी कृष्ण वर्मा
Correct Answer: C [सुभाष चन्द्र बोस ]
-
यह ह्यू टॉय की कृति थी
-
इस पुस्तक में द्वितीय विश्व युद्ध और आंग्ल-भारत संबंधों का विवरण किया गया है
-
इस पुस्तक में सुभाष चन्द्र बोस के जीवन, दर्शन, आदर्श, राष्ट्रवाद और राजनीतिक चातुर्य के बारे में लिखा गया है।
37).दूसरा गोलमेज़ सम्मेलन लन्दन में किस स्थान पर आयोजित किया गया था?
[A] सैंट जेम्स पैलेस
[B] किंग्सले पैलेस
[C] बकिंघम पैलेस
[D] 10, डाउनिंग स्ट्रीट
Correct Answer: A [सैंट जेम्स पैलेस ]
-
दूसरा गोलमेज़ सम्मेलन सितम्बर-दिसम्बर, 1931 में लन्दन में आयोजित किया गया था,
-
इस सम्मेलन में गांधीजी ने कांग्रेस का प्रतिनिधत्व किया था।
38).शाहजहाँ के दरबार में जाने वाला पुर्तगाली यात्री कौन था जिसने तख़्त-इ-ताउस का विवरण किया था?
[A] जीन-बप्तिस्ते टेवर्नयर
[B] गेरोनिमो वेरोनेओ
[C] पिअर-जीन ग्रोस्ले
[D] जीन-पॉल दुबोईस
Correct Answer: A [जीन-बप्तिस्ते टेवर्नयर ]
-
जीन बप्तिस्ते टेवर्नयर एक फ़्रांसिसी आभूषणकार व यात्री था
-
उसने मुग़लकाल का काफी विस्तृत वर्णन किया है
-
तख़्त-इ-ताउस का निर्माण शाह जहाँ ने करवाया था।
39).निम्नलिखित में से किस अवसर पर बॉम्बे को पुर्तगालियों ने अंग्रेजों को सौंपा था?
[A] स्पेन के नियंत्रण से पुर्तगाल की आज़ादी
[B] चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाली राजकुमारी कैथरीन ऑफ़ ब्रगान्ज़ा से विवाह
[C] 1858 में ब्रिटेन के हाथों स्पेन की हार
[D] 1630 को मेड्रिड की संधि
Correct Answer: B [चार्ल्स द्वितीय का पुर्तगाली राजकुमारी कैथरीन ऑफ़ ब्रगान्ज़ा से विवाह ]
-
21 सितम्बर, 1668 को चार्ल्स द्वितीय ने बॉम्बे को 10 पौंड की वार्षिक राशी पर ईस्ट इंडिया कंपनी को लीज पर दे दिया।
40).1613 में सूरत में कारखाना स्थापित करने के लिए किसने जहागीर को राज़ी किया?
[A] अंग्रेजों और पुर्तगालियों के बीच समझौता
[B] पुर्तगालियों को बाहर करने के लिए मुग़ल सम्राट को नौसेनिक सहायता की पेशकश
[C] नूरजहाँ को रिश्वत
[D] अंग्रेजों के हाथों पुर्तगाली नौसेना की हार
Correct Answer: D [अंग्रेजों के हाथों पुर्तगाली नौसेना की हार ]
-
1613 ईसवी में जहाँगीर ने फरमान जारी करके अंग्रेजों को सूरत में फैक्ट्री स्थापित करने की आज्ञा दी थी।
-
1612 में कैप्टेन थॉमस बेस्ट के नेतृत्व में भारत में व्यापार करने के लिए 4 समुद्री जहाज़ भेजे, यह जहाँ स्वयं की रक्षा करने में समर्थ थे।
-
पुर्तगालियों को हारने के बाद जहाँगीर अंग्रेजों से प्रभावित हुआ और उसने अंग्रेजों को भारत में व्यापार करने की आज्ञा दी।
PREVIOUS Page(21 to 30) <<< >>> NEXT Page (41 to 50)